हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा सीएमओ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, राज नेहरू को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

    Haryana News
    Haryana: हरियाणा सीएमओ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, राज नेहरू को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

    Haryana CMO administrative change: चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में पुनर्गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में किए गए इस बदलाव में श्री राज नेहरू को विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में दो विशेष कार्याधिकारी कार्यरत रहेंगे। श्री राज नेहरू को उच्च शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, नवाचार तथा फ्यूचर डिपार्टमेंट जैसे तीन महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया है। Haryana News

    नेहरू पूर्व में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं और कौशल विकास के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है। वे पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के भी निकट सहयोगी माने जाते हैं। पुनर्गठन के अंतर्गत एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के अधीन विभागों की संख्या घटाकर 21 से 16 कर दी गई है। श्री खुल्लर पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल से इस पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान मुख्यमंत्री के साथ भी उन्होंने अपनी भूमिका बरकरार रखी है।

    अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं:

    विवेक कालिया (एचसीएस अधिकारी): जनसंपर्क एवं सीएम विंडो की जिम्मेदारी।

    अरुण कुमार गुप्ता (आईएएस): 11 विभाग, जिनमें नागरिक उड्डयन, जेल, परिवहन, पर्यावरण तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की क्रियान्वयन इकाई शामिल हैं।

    साकेत कुमार (आईएएस): 9 विभाग, जैसे कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास।

    यशपाल (आईएएस): 8 विभाग, जिनमें स्कूल शिक्षा, खेल और पर्यटन प्रमुख हैं।

    सुधांशु गौतम: 6 विभाग।

    राकेश संधु: सीएम विंडो और शिकायत निवारण से संबंधित कार्य।

    इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना और शासन को जनहित के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाना है।

    Raigarh Killa excavation: रायगढ़ किले की खुदाई चल रही थी, तभी अचानक कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर सभी दंग …