हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Rajasthan IAS...

    Rajasthan IAS officers transfers: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 आईएएस अधिकारी बदले गए , कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

    Chandigarh News
    सांकेतिक फोटो

    Rajasthan IAS officers transfers: जयपुर। राजस्थान सरकार ने रविवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 62 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 21 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस बदलाव की सूची में कई जिलों के जिला कलेक्टर भी शामिल हैं। Rajasthan News

    आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम, जयपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अखिल अरोड़ा को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वे इससे पहले वित्त विभाग में कार्यरत थे।

    अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. संदीप वर्मा को कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग की कमान सौंपी गई है। कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। आनंद कुमार को वन एवं पर्यावरण विभाग, तथा भास्कर सावंत को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, कुंजीलाल मीणा को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का प्रभारी बनाया गया है। Rajasthan News

    कलेक्टरों में प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

    काना राम – सवाई माधोपुर

    कल्पना अग्रवाल – टोंक

    कमर उल ज़मान चौधरी – भरतपुर

    पीयूष समरिया – कोटा

    प्रियंका गोस्वामी – कोटपूतली-बहरोड़

    अरुण कुमार हसीजा – राजसमंद

    कमल राम मीणा – ब्यावर

    श्वेता चौहान – फलौदी

    महेंद्र खड़गावत – डीडवाना-कुचामन

    भरतपुर के नए कलेक्टर कमर उल ज़मान चौधरी, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

    इसके अतिरिक्त:

    डॉ. रवि सुरपुर को प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वे पूर्व में बीकानेर के संभागीय आयुक्त थे।

    डॉ. टीना सोनी को भरतपुर संभाग की नई आयुक्त नियुक्त किया गया है।

    शक्ति सिंह राठौड़ को अजमेर संभाग, और

    विश्राम मीणा को बीकानेर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।