हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Home Made Col...

    Home Made Cold Drinks: गर्मियों में घर पर बनाएं इस तरह कोल्ड ड्रिंक, पीते ही मस्त-मस्त हो जाओगे

    Home Made Cold Drinks
    Home Made Cold Drinks: गर्मियों में घर पर बनाएं इस तरह कोल्ड ड्रिंक, पीते ही मस्त-मस्त हो जाओगे

    Home Made Cold Drinks: गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने के बजाय नेचुरल चीजों से बने ड्रिंक्स पीने की सलाह क्टर्स भी देते हैं। इसमें डाले जाने वाले अलग-अलग मसालों से न सिर्फ टेस्ट बढ़ता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। आज हम ऐसे ही कुछ देसी ड्रिंक्स के बारे में जानेंगे…

    आम का पना

    कच्चे आम का पना गर्मी में लू से बचने का बेस्ट आॅप्शन है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।

    कैसे बनाएं | Home Made Cold Drinks

    कच्चे आम (कैरी) को छीलकर उबाल लें। इसमें काला नमक, पुदीना, शक्कर डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसे गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

    शिकंजी

    गर्मी में शिकंजी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। शिकंजी इस मौसम में होने वाली डलनेस को दूर करेगी। इसे बनाकर कुछ दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है।

    कैसे बनाएं

    एक जग में पानी लें। उसमें नींबू का रस, जीरा पाउडर, काला नमक और शक्कर मिला लें। अब शिकंजी को छलनी से छानकर गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़े मिलाकर सर्व करें।

    मैंगो मिंट लस्सी

    आम और पुदीने से बनी लस्सी गर्मी में आपको फ्रेश रखेगी। इस एनर्जेटिक ड्रिंक को बनाकर तुरंत सर्व करें।

    कैसे बनाएं

    आम, शक्कर, पुदीना, इलायची पाउडर, नींबू का रस और दही को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। आम के स्मूद हो जाने पर इसे गिलास में निकालें और बर्फ डालकर सर्व करें। Home Made Cold Drinks

    पुदीने का शर्बत

    पुदीने का शर्बत गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचाता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रखता है।

    कैसे बनाएं

    ब्लेंडर में पुदीना, शक्कर या गुड़, शहद, काला नमक, कालीमिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर पीस लें। इस पेस्ट की कम मात्रा को पानी के साथ मिलाकर गिलास में डालें और बर्फ मिलाकर सर्व करें।

    यह भी पढ़ें:– Space News: धरती से अंतरिक्ष जाने में इतना लगता है समय? जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here