हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    Tree Plantation: सेवादारों ने पौधारोपण कर धरती को दिया हरियाली का तोहफा

    Malout News
    Malout News: सेवादारों ने पौधारोपण कर धरती को दिया हरियाली का तोहफा

    जहां ये पौधे घनी छाया और ऑक्सीजन देंगे, वहां ये पौधे फल भी देंगे: सेवादार

    • एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों ने लगाए फलदार पौधे | Malout News

    मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Tree Plantation: चाहे देश हो या विदेश, डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु जी की मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं और निरंतर मानवता के कार्य करके मानवता का भला कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक मलोट के एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों ने पौधारोपण कर धरती को हरियाली का तोहफा दिया है। Malout News

    जानकारी देते हुए एमएसजी आईटी विंग जिला मैंबर अतुल इन्सां, ब्लॉक मैंबर अनमोल इन्सां, अजय इन्सां, करणदीप इन्सां, हर्ष इन्सां, रितिक इन्सां, लविश इन्सां, सागर इन्सां, अंकुश इन्सां, गौरव इन्सां, जुबिन इन्सां व वासु इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 72वें कार्य के तहत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, सांझा धाम मलोट में एमएसजी आईटी विंग के समस्त सेवादारों के सहयोग से 20 फलदार पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि इन पौधों से जहां घनी छाया व आॅक्सीजन मिलेगी, वहीं ये पेड़ फल भी देंगे। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सेवादार सदैव मानवता की सेवा में आगे रहते हैं और आने वाले दिनों में सेवादार मानवता की सेवा के और अधिक कार्य भी करेंगे। Malout News

    इस अवसर पर सेवादार गुलशन इन्सां, डॉ. जयपाल इन्सां, सतपाल इन्सां, विक्रम इन्सां, सन्नी तनेजा इन्सां, सन्नी राणा इन्सां, एमी इन्सां, सत्याजीत इन्सां, हरीश इन्सां, सुनील इन्सां, अजय इन्सां, जसवीर इन्सां, गुरिंदर इन्सां, मोंटी इन्सां, साहिब इन्सां, हर्ष गोयल इन्सां, गुरसाहिब इन्सां, अर्शदीप इन्सां, राकेश इन्सां, रिंकू छाबड़ा इन्सां, सोनू मिगलानी इन्सां, संजीव इन्सां, बंटी इन्सां, लवीश वधवा इन्सां, अरुण अनेजा इन्सां, सुखलीन इन्सां, सुखप्रीत इन्सां, करणवीर गिल इन्सां, अनमोल सिधू इन्सां, रवि इन्सां, हरदीप सेठी इन्सां, करण बवेजा इन्सां, करण वर्मा इन्सां, सोनू वाट्स इन्सां, साइरस इन्सां, सतमीत इन्सां मौजूद थे। Malout News

    यह भी पढ़ें:– अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 5.33 करोड़ की राशि मंजूर: डॉ. कौर