JaiPur: राजस्थान पुलिस ने कोटपूतली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 83 लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की है। कोटपूतली के पुलिस उप अधीक्षक महमूद खां ने बताया कि युवक के पास से बरामद नोट 500 व 1000 रुपये के थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई थी। इसी दौरान पनिहारी थाने के समीप दिल्ली से जयपुर की ओर आ रही एक वोल्वो बस को हाईवे पर एक होटल के पास रूकवाकर यात्रियों की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि बस में सीट नंबर 33 पर बैठे एक युवक के पास तीन बैग थे। शक होने पर उन्हें खोला गया तो उसमें रुपये भरे हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ की तो युवक कोई संतोषतनक जवाब नहीं दे सका। बैगों में 83 लाख रुपये के 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट थे। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेन्द्र बताया और अपने आपको दिल्ली की एक मिल में काम करना बताया। उन्होंने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर राशि जब्त कर, इसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है। Agency
ताजा खबर
चोरी व लूट समेत पांच मामलों में तीन आरोपियों को कारावास व अर्थदंड
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
U19 World Cup Final: वैभव के तूफानी शतक से भारत बना अंडर-19 विश्व कप चैंपियन
हरारे (एजेंसी)। U19 World...
Crime News: कैराना में लूट की योजना बनाते दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, दो फरार
आरोपियों के कब्जे से तमंच...
आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन – 642 मरीजों ने उठाया लाभ
संगरूर (सच कहूँ न्यूज़)। S...
कोतवाली पुलिस ने तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया
अवैध देशी शराब के बीस पाउ...
विभिन्न Rotaract Clubs के सामाजिक अभियानों ने छोड़ी गहरी छाप, राहत, सुरक्षा और बाल-कल्याण पर केंद्रित कार्य
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। ब...
Pakistan Blast: इस्लामाबाद में जोरदार धमाका, इलाके में अफरा-तफरी, 15 से ज्यादा की मौत, 80 से अधिक घायल
इस्लामाबाद (एजेंसी)। Paki...
‘मस्तिष्क ट्यूमर का कारण बनता है मोबाइल स्क्रीन का अत्यधिक इस्तेमाल’
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
Smart Meter: घर-घर पहुंची विद्युत विभाग की टीम, स्मार्ट मीटर के बारे में किया जागरूक
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
कैंसर के खिलाफ जागरूकता, शीघ्र पहचान और रोगी का उपचार प्राथमिकता: डॉ पीएन अरोड़ा
यशोदा मेडिसिटी ने विश्व क...















