हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आखिर पकड़ा गया...

    आखिर पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ

    Pratap Nagar
    Pratap Nagar: अराईयावाला के श्मशान घाट और ताजेवाला की रिहायशी कॉलोनी के पास दिखी मादा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत

    बहराइच (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में बीते छह दिनों से बालकों को शिकार बना रहा तेंदुआ रविवार रात को आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर के गए हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में कई दिनों से तेंदुआ घर निकट और खेत में जाने वाले लोगों का शिकार कर रहा था। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमतिहा गांव में दो दिन में दो लोगों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका था। साथ ही तेंदुए का मूवमेंट भी गांव के नजदीक मिल रहा था।

    प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह से मेच्योर है। उसकी उम्र लगभग दो वर्ष के पास है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुआ को दूसरे क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here