हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तरनतारन में र...

    तरनतारन में रंजिशन व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या

    • गोलियां चलाने के कारण का पता लगा रही पुलिस

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के तरनतारन में रंजिशन एक व्यक्ति की हत्या कर दी। तरनतारन में पट्टी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धरीवाल को एक महिला ने गोलियां मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय मार्केट कमेटी के चेयरमैन रहे मेजर सिंह अपने मैरिज पैलेस एसजीआई गांव संगवां में मौजूद थे। वह अपने कर्मचारियों के साथ पैलेस में बैठ हिसाब कर रहे थे। तभी अमनदीप कौर नाम की एक महिला पैलेस में पहुंची। कुछ कहासुनी हुई और अमनदीप कौर ने पूर्व चेयरमैन की पिस्टल उठा गोलियां चला दी।

    यह भी पढ़ें:– सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का जताया आभार

    दो गोलियां मेजर सिंह की छाती पर लगी। रिजोर्ट के स्टाफ ने मेजर सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या रंजीशन लग रही है। महिला के साथ कोई और व्यक्ति भी था, इसकी पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी महिला घटना के बाद पिस्टल अपने साथ ही ले गई है। परिवार से बातचीत के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या किन कारणों से की गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here