पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए हरियाणा बजट का पिहोवा में स्वागत किया गया। पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला और बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इसहाक ने बजट को जनहित और विकास केंद्रित बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि बजट में प्रदेश के एक लाख युवाओं को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की घोषणा ऐतिहासिक कदम है, जिससे हरियाणा के युवाओं को आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। Pehowa News
उन्होंने किसानों के लिए ‘हरियाणा एग्री डिकॉम’ के गठन और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने संबंधी प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रिंस मंगला ने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण का रोडमैप है। वहीं सुखबीर सिंह इसहाक ने कहा कि सरकार ने गांव और गरीब को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई हैं, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। दोनों मंडल अध्यक्षों ने विश्वास जताया कि यह बजट हरियाणा को रोजगार, तकनीक और कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। Pehowa News
यह भी पढ़ें:– Holi Car Care Tips: होली पर अपनी कार को सुरक्षित रखने के 5 आसान उपाय















