हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश मनीष सिसोदिया...

    मनीष सिसोदिया का ओएसडी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Panipat News

    उप मुख्यमंत्री बोले-दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो | Bribe

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने वीरवार देर रात रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई उस वक्त हुई जब वे जीएसटी के मामले को निपटाने के लिए दो लाख रुपये ले रहे थे। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सिसोदिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक जीएसटी इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है। यह अधिकारी मेरे कार्यालय में बतौर ओएसडी के रूप में तैनात है। सीबीआई को उसे तुरंत सख़्त से सख़्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले पांच साल में पकड़वाए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि माधव को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। जहां अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। सीबीआई ने यह गिरफ्तारी ऐसे समय की है जब शनिवार को दिल्ली चुनाव के लिए मतदान होने हैं।

    भाजपा ने साधा निशाना  |  Bribe

    • माधव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने आप पर निशाना साधा है।
    • भाजपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘मनीष सिसोदिया का ओएसडी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
    • वह सिसोदिया के कार्यालय में 2015 से तैनात था।
    • जीएसटी के मामले में दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया।
    • इससे पहले रिश्वत लेने की कुल रकम 10 लाख की तय हुई थी।
    • भाजपा ने कहा कि आप सरकार ऐसे व्यापारियों का शोषण कर रही थी।
    • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

    वो बेचारा तो चंदा उगा रहा है : प्रवीण शंकर कपूर

    भाजपा के मीडिया प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने ट्वीट के माध्यम से उप मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने टविट किया कि ‘मनीष सिसोदिया जी क्यों खाली पीली एक ओएसडी को बदनाम कर रहे हो…वह बेचारा तो आपके चुनाव के लिए चंदा उगा रहा था। आप भ्रष्टाचार पर इतना सख्त थे तो आपको पांच साल में पता ही नहीं चला कि आपके दफ्तर में खटमल है।

    दिल्ली में भ्रष्टाचार का बड़ा सबूत आया सामने : बग्गा

    दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता एवं हरिनगर से पार्टी के उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया, ‘मनीष सिसोदिया का ओएसडी रंगे हाथ पैसे लेते पकड़ा गया और इससे बड़ा भ्रष्टाचार का सबूत क्या होगा। मैं चुनाव आयोग से इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूँ।’

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।