हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मनीषा, राजवर्...

    मनीषा, राजवर्धन, यज्ञा, गीतांजली व प्रियांशु का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

    Hanumangarh News
    मनीषा, राजवर्धन, यज्ञा, गीतांजली व प्रियांशु का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

    लॉन टेनिस विजेता खिलाडिय़ों का किया सम्मान | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता (District Level Lawn Tennis Competition) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का गुरुवार को ऐटिफिट टेनिस एकेडमी हनुमानगढ़ में स्वागत किया गया। इस मौके पर राजस्थान टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और द्रोणाचार्य आरडीसिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कोच विजय सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय बालिका वर्ग में मनीषा और 14 वर्षीय बालक वर्ग में राजवर्धन सिंह स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। Hanumangarh News

    इसके अलावा 14 वर्षीय बालिका वर्ग में यज्ञा और गीतांजलि, 14 वर्षीय बालक वर्ग में प्रियांशु ने पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर एकेडमी को गौरवान्वित किया है। ये सभी पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐटिफिट टेनिस एकेडमी हनुमानगढ़ की एकमात्र प्रोफेशनल टेनिस एकेडमी है, जहां प्रोफेशनल स्तर के क्ले कोट्र्स की सुविधा उपलब्ध है। यहां बच्चे और प्रोफेशनल खिलाड़ी दोनों ही प्रोफेशनल और फिटनेस ट्रेनिंग कर सकते हैं। इस मौके पर कोच प्रदीप सैनी, शंकर लाल वर्मा, प्रमोद कुमार, नूतन वर्मा, बलवीर सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे। Hanumangarh News

    Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना को लेकर सरकार ने ये आदेश किये जारी! अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here