हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मान ने शहीद ज...

    मान ने शहीद जवान के परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपए का चेक

    लोहके कलाँ (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश की सुरक्षा की खातिर शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए बुधवार को शहीद सैनिक कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। कुलदीप सिंह ने कुछ दिन पहले देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए भारत-चीन सीमा पर अपनी जान गंवा दी थी। मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिक के पैतृक गाँव लोहके कलाँ में पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा करते हुए कहा,‘भारतीय सेना के 21 सिख रेजीमेंट के जवान कुलदीप सिंह ने देश की सरहदों की रक्षा करते हुए महान बलिदान दिया और पंजाब सरकार इस बहादुरी को सलाम करती है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर दुख-सुख में परिवार के साथ खड़ी है और दुख की इस घड़ी में उसकी मदद के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मान ने कहा कि देश की सुरक्षा और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए शहीद होने वाले जवान कुलदीप सिंह के बलिदान के लिए देशवासी सदा ऋणी रहेंगे। कुलदीप सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए मान ने कहा कि उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए बहादुरी, पेशेवर वचनबद्धता और साहस का प्रदर्शन करके मुल्क और खासकर पंजाब का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में उनकी मदद के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है और परिवार की मदद के लिए हर कदम उठाया जायेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here