हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Delhi Assembl...

    Delhi Assembly Elections 2020: दिल्ली में नहीं चल पाया मनोहर का जादू

    Delhi Chunav Result 2020 - Sach Kahoon News

    लगातार 10 दिन तक प्रचार में रहे मशगूल

    • 20 पर किया प्रचार, 17 सीटें भाजपा हारी
    • पंजाबी और हरियाणवीं बहुल सीटों की मिली थी जिम्मेदारी

    अश्वनी चावला/सच कहूँ चंडीगढ़। Delhi Chunav Result 2020 – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जादू दिल्ली विधानसभा चुनावों में नहीं चल पाया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनोहर लाल खट्टर को लगभग 20 सीटों की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। उनमें से सिर्फ दो सीटों पर ही पार्टी को जीत मिली है। ये वही दो सीटें रही, जिन पर मनोहर के अलावा भाजपा केन्द्रीय लीडरशिप का पूरा जोर लगा हुआ था। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर लीक से हटकर प्रचार के लिए जाने जाते हैं, वहीं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा भी किसी से छिपी नहीं है। जिस कारण पार्टी को उम्मीद थी कि दिल्ली में जिस-जिस जगह पर मनोहर लाल खट्टर को प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी, वहां पर जरूर भाजपा प्रत्याशी सीट जीतने में कामयाब होंगे।

    • भाजपा केंद्रीय लीडरशिप के अनुसार मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में आशानुरूप रिजल्ट नहीं दे पाए।
    • हालांकि उन्होंने प्रचार करने में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी थ

     हरियाणा के कारण थी ज्यादा उम्मीद

    जीटी रोड व दिल्ली के साथ सटे हरियाणा से भाजपा हाईकमान को काफी ज्यादा उम्मीद थी। उन्हें लग रहा था कि हरियाणा की लीडरशिप द्वारा किए जाने वाले प्रचार का असर दिल्ली में देखने को मिलेगा। जिसके चलते ही 70 सीटों में से 20 सीटों पर प्रचार मनोहर लाल खट्टर को सौंपा गया था। वहीं कुछ ऐसी सीटें भी थी, जहां पर पंजाब से आकर काफी लोग बसे हुए हैं। इन सीटों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से ही लगातार पंजाबी भाषा का प्रयोग करते हुए प्रचार किया गया। मनोहर को लगता था कि उनके द्वारा पंजाबी बोलने के चलते वोटर काफी हद तक प्रभावित होने के साथ-साथ भाजपा के हक में जाएगा, परंतु ऐसा नहीं हो पाया है।

    किस सीट पर किया प्रचार और क्या रहा नतीजा? Delhi Chunav Result 2020

    20 candidates under the responsibily of Manohar lal khattar - Delhi Chunav Result 2020

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।