हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सुखबीर बादल स...

    सुखबीर बादल सहित कई अकाली नेता हिरासत में

    Sukhbir Badal Sachkahoon

     कहा, मामलों में फंसाने की झूठी साजिश रच रही चन्नी सरकार

    चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित पार्टी की कोर कमेटी के अनेक नेताओं को पुलिस ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के सरकारी आवास की ओर पैदल मार्च करते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले ही अवरोधक लगाकर इन नेताओं को रोक लिया तथा बस में बिठाकर ले गई। हिरासत में लिये नेताओं में बिक्रम मजीठिया, दलजीत चीमा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी शामिल हैं। अकाली नेताओं का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य के गृह मंत्री पुलिस के माध्यम से उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और गिरफ्तार करने की कथित तौर पर साजिश रच रहे हैं।

    इसी के विरोध में अकालियों ने आज यह मार्च आयोजित किया था। इस मौके पर बादल ने कहा ‘‘मीडिया के माध्यम से हम पर मामले दर्ज करने की धमकियां दी जा रही हैं। बादल परिवार और मजीठिया को फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सिद्धू किस संवैधानिक अधिकार से राज्य सरकार को उन मामले दर्ज करने के लिये दबाव डाल रहे हैं। यह सब राज्य के वास्तविक मुद्दों और किये गये वादों से जनता को भटकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन मुद्दों को हल करने पर ध्यान दे जिन्हें लेकर वर्ष 2017 में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। अकाली दल कभी भी कांग्रेस सरकार से डरने वाला नहीं है। चंडीगढ़ में प्रदर्शन के बाद अब जिलों पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

    शिअद ने अधिकारियों को सरकार बनने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

    उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पुलिस महानिदेशक इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने इस बारे में बैठक की है, जिसमें मजीठिया के खिलाफ ड्रग मामला दर्ज करने के लिए कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे किसी में दबाव में आकर गलत काम न करें, अन्यथा सरकार आने पर उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने समूचे ड्रग मामले की जांच पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here