हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Haryana News: कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में जानें की तैयारी में? जानिये …

    Haryana News
    Haryana News: कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में जानें की तैयारी में? मचा हड़कंप, जानिये ...

    Haryana News: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बयान से पूरे हरियाणा की राजनीति में हड़कंप मच गया है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में आना चाहते हैं।

    हालांकि, पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद बड़ौली ने इसे एडिट किया। उन्होंने उसमें से कांग्रेस के विधायकों वाली बात हटा दी। नई पोस्ट में उन्होंने लिखा  मैं पहले भी कह चुका हूं कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं वे बेशक आएं, मगर दो साल तक लाभ के पद की इच्छा न रखें। पहले पार्टी के लिए काम करें, फिर पार्टी देखेगी।

    हरियाणा की अन्य बड़ी खबरें | Haryana News

    मनी लांड्रिंग में फंसने का डर दिखाकर 8.48 लाख ठगने के तीन आरोपी धरे

    यमुनानगर(सच कहूँ न्यूज)। थाना साइबर क्राइम की टीम ने कार्यवाही करते हुए मनी लांड्रिंग में फंसने का डर दिखाकर ज्योति नगर जगाधरी निवासी गुरुजोत सिंह से आठ लाख 48 हजार रुपये ठगने के मामले में तीन आरोपियों राजस्थान के जिला जयपुर निवासी आमिन अली, अजीतगढ़ निवासी कपिल चौहान व अभय सक्सेना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 16 सितंबर 2024 को गुरुजोत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। जिसमें गुरुजोत सिंह ने बताया कि वह गुरूग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है। गत 25 जु़लाई को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। काल करने वाले ने खुद को फैड्रक्स कोरियर कंपनी का कर्मी बताया और कहा कि आपके आधार कार्ड पर मुंबई से एक कोरियर रशिया के मास्को शहर में भिजवाया गया है। जिसको मुंबई बार्डर पर कस्टम विभाग वालों ने पकड़ लिया है। पार्सल के अंदर 50 किलो कपड़े, दो लैपटाप, तीन क्रेडिट कार्ड व 150 ग्राम ड्रग्स मिली है। यह सुनकर वह घबरा गए। काल करने वाले से कहा कि उसने इस प्रकार का कोई सामान कोरियर नहीं किया है। तब ठग ने कहा कि आधार कार्ड की डिटेल लीक हो चुकी है। जिस कारण आपके नाम पर कई पार्सल विदेश भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में उसे मुंबई आना पड़ेगा। जब उसने मुंबई जाने से मना किया तो ठग ने कहा कि उसकी शिकायत को आनलाइन करना पड़ेगा। उसकी काल को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर रहे हैं। काल ट्रांसफर होने के बाद अजय बंसल ने बात की। जिसने खुद को क्राइम ब्रांच में एसआइ बताया। जिसने कहा कि उसके आधार कार्ड से मोहम्मद इस्लाम नवाब मलिक नाम से जुडे़ हुए हैं जो मनी लाड्रिंग का काम करता है। अजय बंसल ने खातों में बारे में डिटेल ली और कहा कि इन्हें सीज कर दिया जाएगा। जिससे वह घबरा गए और इससे पीछा छुड़वाने के लिए कहा तो अजय बंसल ने एक खाता नंबर दिया और उसमें रुपये ट्रांसफर करा लिए। Haryana News

    वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों ठगने वाले गिरोह का साइबर सेल ने किया पर्दाफाश

    फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। वर्कफ्रॉम होम के नाम पर आॅनलाइन नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फतेहाबाद पुलिस की साइबर सेल ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में की गई। शिकायतकर्ता मंदिर कौर पत्नी जगवीर सिंह, निवासी गांव सोखूपुर सोत्र ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक सोशल मीडिया विज्ञापन मिला, जिसमें “आॅनलाइन डेटा एंट्री वर्क” के जरिए 30,000 रुपये प्रति माह तक कमाई का दावा किया गया था।
    रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, अकाउंट एक्टिवेशन आदि के नाम पर किस्तों में कुल 12 लाख रुपये वसूल लिए गए, लेकिन बाद में न कोई कार्य मिला और न ही भुगतान। जब संबंधित मोबाइल नंबर बंद हो गए, तब पीड़िता को ठगी का आभास हुआ।