हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home देश Bengaluru Acc...

    Bengaluru Accident: इस वक़्त की बड़ी खबर, बेंगलुरु में आरसीबी की जीत पर मातम में बदला जश्न! भगदड़ में कई मरे, पीएम ने जताया शोक

    Bengaluru Accident
    Bengaluru Accident: इस वक़्त की बड़ी खबर, बेंगलुरु में आरसीबी की जीत पर मातम में बदला जश्न! भगदड़ में कई मरे, पीएम ने जताया शोक

    Bengaluru Stampede: बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 में पहली जीत का उत्सव बुधवार को एक गंभीर त्रासदी में तब्दील हो गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों प्रशंसक आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे। Bengaluru Accident

    मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री श्री डी.के. शिवकुमार ने बॉरिंग अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी तथा घायलों का उपचार राज्य सरकार के खर्च पर किया जाएगा।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में 13 वर्षीय दिव्यांशी, 26 वर्षीय दीया, 21 वर्षीय श्रवण, एक अज्ञात युवती, 17 वर्षीय किशोर और अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। वहीं वैदेही अस्पताल में भूमिक (20 वर्ष), सहाना (19 वर्ष), एक 20 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय पुरुष के शव रखे गए हैं। चिन्मयी नामक एक युवती की मणिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। कुल मिलाकर 33 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। Bengaluru Accident

    द्वारों पर हजारों की भीड़ ने एक साथ प्रवेश करने की कोशिश की

    यह भगदड़ उस समय हुई जब स्टेडियम के कई द्वारों पर हजारों की भीड़ ने एक साथ प्रवेश करने की कोशिश की। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में बाधाएं आईं। एक अन्य घटना में, स्टेडियम के गेट पर चढ़ते समय एक व्यक्ति नीचे गिर गया जिससे उसका पैर टूट गया।

    दुख की इस घड़ी में भी स्टेडियम के भीतर जश्न का कार्यक्रम जारी रहा, हालांकि आयोजकों ने कार्यक्रम को संक्षिप्त कर दिया। भीड़ को संभालने में भारी पुलिस बल के बावजूद परेशानी हुई। कुछ दर्शक स्टेडियम की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते और शाखाओं पर बैठते नजर आए।

    इससे पूर्व राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों से विधान सौधा से स्टेडियम तक विजय परेड रद्द कर दी थी। बावजूद इसके, हजारों की भीड़ ने चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधान सौधा परिसर में उपस्थिति दर्ज कराई। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

    आरसीबी टीम जब बुधवार को एचएएल एयरपोर्ट पहुंची, तब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने स्वयं खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को गुलदस्ते भेंट किए और विराट कोहली को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए आरसीबी और कन्नड़ ध्वज भेंट किए। विराट ने मुस्कुराते हुए यह सम्मान स्वीकार किया और तस्वीरें खिंचवाईं। यह दुखद घटना राज्य और आरसीबी समर्थकों के लिए एक गहरी पीड़ा छोड़ गई है। उत्सव में उमड़ा उल्लास एक पल में शोक में बदल गया। Bengaluru Accident

    Death Case in Odisha hospital: मेडिकल कॉलेज में भर्ती पांच मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप – गलत इंजेक्शन ने ली जान