हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब कांग्रे...

    पंजाब कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल

    AAP

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) की नीतियों से प्रभावित हो कर पंजाब कांग्रेस के कई नेता (Many leaders of Punjab Congress) सोमवार को आप पार्टी कें शामिल हो गए। आप के संयुक्त सचिव अशोक तलवार ने बताया कि आज जब किसान अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं तो कांग्रेस, भाजपा और अकाली सिर्फ सियासत कर रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्टी नेता एक सेवादार के तौर पर राजनीति से ऊपर उठकर एक आम व्यक्ति की तरह किसानों में रहते हुए काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हो कर पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

    आज अमृतसर में आम आदमी पार्टी में विभिन्न पार्टियों और संगठनों से संबंधित नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अमृतसर विधानसभा (उत्तरी क्षेत्र) के हलका इंचार्ज गुलजार सिंह बिट्टू, जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव शीतल जुनेजा, डाक्टर जोगिंदर सिंह अरोड़ा, दविंदर सिंह जौहल और मनमोहन सिंह पार्टी में रस्मी तौर पर शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से किसानों के साथ खड़े होने के किए फैसले से बहुत प्रभावित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।