हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home रंगमंच “सेंट जेवियर्...

    “सेंट जेवियर्स कॉलेज में मराठी वाङ्मय मंडळ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित”

    Marathi Vangmay Mandal
    Marathi Vangmay Mandal: “सेंट जेवियर्स कॉलेज में मराठी वाङ्मय मंडळ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित”

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Marathi Vangmay Mandal: सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई–4 सितंबर, 2024 की शाम 5 बजे सेंट जेवियर्स कॉलेज के हॉल में एक शानदार साहित्य कार्यक्रम “मराठी वाङ्मय मंडळ (म. वां. मं.)” का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ ही कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के भी नए साल की शुरुआत हुई। उत्सव प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि यह कार्यक्रम एक बड़ी पहल के तहत विभिन्न छात्रों, शिक्षकों और मराठी फिल्म और थिएटर उद्योग के उल्लेखनीय कलाकारों को संस्कृति, सर्जनशीलता के इस समारोह में एक साथ लाता है।

    उद्घाटन: समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, तहत पश्चात महाराष्ट्र क्षेत्रीय गीत ने उपस्थित लोगों को भावपूर्ण रूप से जोड़ते हुए उनमे गर्व की गहरी भावना प्रज्वलित की। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शिंदे और मराठी वाङ्मय मंडळ की महासचिव नीरजा गोखले सहित कॉलेज शिक्षकों कार्यक्रम की अधिकारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की।

    इतिहास चर्चा: प्राचार्य डॉ राजेंद्र शिंदे ने पिछले 102 वर्षों में मराठी वाङ्मय मंडळ के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सेंट जेवियर्स कॉलेज मराठी वाङ्मय मंडळ जैसी संस्थाओं के कारण एक “सांस्कृतिक कार्यक्रम-केंद्रित” कॉलेज के रूप में उभरा है। उन्होंने छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए मराठी वाङ्मय मंडळ की प्रशंसा की और सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।

    छात्र समिति व मंडल: प्रतिनिधि ने आगे बताया कि मराठी वाङ्मय मंडळ की छात्र समिति में नीरजा गोखले, ऋत्वी चौधरी व ओम आढाव शामिल हैं, उन्होनें अपने अनुभव साझा करने के लिए मंच का उपयोग बखूबी किया है। गोखले ने मंच पर अपनी बात रखते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह मंच न केवल साहित्य बल्कि नाटक, संगीत और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों को भी उचित स्थान प्रदान करता है। मनस्वी मेहता और नीहारिका जालान ने भी इस मंच की समावेशिता विशेषता बताते हुए कहा कि किस प्रकार यह मंडल भाषाई या सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की सीमाओं को पार सभी छात्रों को समायोजित करता है।

    फिल्म व थिएटर कलाकार: वंदना गुप्ते, गणेश पंडित, छाया कदम, सौरभ गोखले और शशांक केतकर जैसे मराठी फिल्म और थिएटर उद्योग के दिग्गजों के एक प्रतिष्ठित पैनल ने कार्यक्रम के दौरान अपने व्यक्तिगत अंतर्दृष्टि और विचार साझा किए। डॉ. प्रणति चिरमुले और कु. ऋत्वी चौधरी द्वारा संचालित इस चर्चासत्र में मराठी भाषा की समृद्धि, क्षेत्रीय भाषाओं के बारे में हीन भावना को दूर करने की आवश्यकता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनाने के महत्व जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

    वंदना गुप्ते ने मराठी भाषा के प्रति प्रेम व अपने शानदार कैरियर पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि गणेश पंडित ने अपनी मातृभाषा में कहानियाँ प्रस्तुत करने की जरूरत पर जोर दिया। शशांक केतकर ने मराठी टेलीविजन के विकास के बारे में बात की, और छाया कदम और सौरभ गोखले ने किसी की पहचान को आकार देने में भाषा की भूमिका पर चर्चा की। पैनल ने सामूहिक रूप से छात्रों से आज की वैश्वीकृत दुनिया में मराठी को अपनाने और उस पर गर्व करने का आह्वान किया।

    पुनर्भेट नाटक: कार्यक्रम की शाम का मुख्य आकर्षण था बहुप्रतीक्षित संगीत नाटक, “पुनर्भेट”। यह संगीत नाटक कलाकारों की अपने कला से वर्षों तक अलग रहने के बाद अपने भीतर के कलात्मकता से फिर से जुड़ने की एक मार्मिक कहानी है। मनमोहक संवादों, भावपूर्ण संगीत और बेहतर तरीके से कोरियोग्राफ किए गए लावणी नृत्य से इस नाटक ने दर्शकों के दिलों को छू लिया।

    अंतिम भाग में शास्त्रीय और समकालीन नृत्य शैलियों का मिश्रण देखने को मिला, जो परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक है। कलाकारों के शानदार तालमेल और भावनात्मक प्रदर्शन ने दर्शकों को की खुब तालियां बटोरी, खासकर कथक-हिपहॉप फ्युजन नृत्य धमाकेदार था।

    समापन: शाम का समापन फैशन डिस्प्ले के साथ हुआ, जिसमें आधुनिक और पारम्परिक भारतीय परिधानों का मिश्रण दिखाया गया। मंडल के मुख्य सदस्य नाटक की समाप्ति पर मंच पर आए व नाटक के कलाकारों का परिचय दिया, जिस पर दर्शकों ने कलाकारों के सम्मान में तालियाँ बजाईं व उन्होंनें उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों की कड़ी मेहनत व जुनून की प्रशंसा की।

    प्रतिनिधि ने बताया कि मराठी वाङ्मय मंडल ने मराठी भाषा और संस्कृति के प्रति छात्रों में उत्साह और गर्व फिर से जगाया है, जिसने अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए एक मजबूत नींव स्थापित की है। बता दें कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ व मैगज़ीन सच्ची शिक्षा इस उत्सव में मीडिया पार्टनर है।

    इस कार्यक्रम से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप हमें इन्स्टाग्राम पर- @mvm.xaviers फॉलो कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:– “साइबर खतरों के प्रति युवाओं को शिक्षित व सशक्त बनाना समय की जरूरत है”: प्रिंसिपल नेहा जगतियानी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here