हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश बंदूक की नोक ...

    बंदूक की नोक पर मार्बल व्यवसायी के घर लूट

    Chhachhrauli News
    सांकेतिक फोटो

    अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में बंदूक की नोक पर एक मार्बल व्यवसायी के घर से लाखों रुपयों के सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी लूट लेने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनगंज क्षेत्र की राधाकृष्ण विहार-2 में रहने वाले मार्बल व्यवसायी संजय लाखोटिया के घर मंगलवार देर रात उनके परिजनों को हाथ पैर मुंह बांध कर एवं बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना पड़ौसी के सीसीटीवी कैमरे में रेकार्ड हो गई।

    घटना की सूचना पर मदनगंज पुलिस वृत्ताधिकारी भूपेंद्र शर्मा तथा सीआई मनीष चारण घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र में नाकेबंदी के साथ होटलों आदि में लूटेरों की तलाश की जा रही है। लाखोटिया अपनी बेटी का दाखिला कराने बैंगलुरु गए हुए हैं। पीछे परिवार में पत्नी सहित पांच सदस्य थे, जिन्हें बदमाशों ने बंधक बनाया और धमकाकर तिजोरी से लाखों की लूट पर डाली। परिजनों ने पुलिस को चार लूटेरों की जानकारी दी है, जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।