हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    Marriage fraud case India: शादी का नाटक, झांसे में लेकर हड़पे 2.30 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर

    Kairana
    Kairana: चोरी, गोवध, पशु क्रूरता व अवैध हथियार बरामदगी के पांच आरोपियों को कारावास व अर्थदंड

    शादी के अगले ही दिन पीहर जाने का कहकर गई विवाहिता नहीं लौटी ससुराल

    Marriage fraud case India: हनुमानगढ़। शादी का नाटक करते हुए झांसे में लेकर शादी की रस्मों का हवाला देकर 2.30 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए युवक की ओर से तलवाड़ा झील पुलिस थाना में युवती, उसके माता-पिता, भाई, चाचा वगैरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार बबलू नाथ (23) पुत्र रावतनाथ निवासी वार्ड 12, तलवाड़ा झील ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सतपाल पुत्र बृजलाल ने वर्ष 2023 में उसे कहा कि वह उसका रिश्ता अपने साडू-साली की लड़की से करवा देता है। Hanumangarh News

    लड़की के परिवार को दो लाख रुपए नकद व बाकी शगुन के तौर पर अलग से देना पड़ेगा। तब उसने व उसके माता-पिता ने रिश्ता करवाने की हामी भर दी। उसके बाद सतपाल, लड़की के पिता व अपनी साली से बातचीत कर विवाह का शुभ मुहुर्त निकलवाकर उसके घर आया व एक शगुन चिट्ठी लेकर आया। इस पर 6 फरवरी 2023 को फेरों की रस्म निश्चित की। शादी से 10 दिन पूर्व सतपाल के कहे अनुसार वे सतपाल के साडू गुरप्रकाश के घर रंगमहल तहसील सूरतगढ़ गए व गुरप्रकाश व उसकी पत्नी को दो लाख रुपए सम्भलवा दिए। छह फरवरी 2023 को गुरप्रकाश की पुत्री काजू के साथ शादी का प्रोग्राम तय हुआ।

    काजू की मांग पर 30 हजार रुपए नकद काजू को शगुन तौर पर | Hanumangarh News

    शादी वाली रात ही काजू की मांग पर 30 हजार रुपए नकद काजू को शगुन तौर पर दिए व एक सोने की तबीती, सोने की बाली, चांदी की पाजेब आदि भी काजू को दे दी। शादी के अगले दिन काजू ने बहाना बनाया कि उसके परिवार में शादी है। शादी के अगले दिन ही काजू उक्त 30 हजार रुपए, सोना-चांदी के जेवर लेकर अपने भाई आकाश नाथ, चाचा बबली नाथ वगैरा के साथ रंगमहल चली गई। काजू के चले जाने के 5-7 दिन बाद जब उसने काजू को अपने घर लाने का प्रयास किया तो काजू कभी स्वयं की तबीयत खराब होने का तो कभी अपनी माता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर टालती रही। Hanumangarh News

    धीरे-धीरे उसे काजू व उसकी मां-बाप की हरकतों व बातों पर शक होने लगा तो उसने 10-12 बार पंचायती की जो हर बार विफल रही। उसने सतपाल को इस बात का औलमा दिया कि उससे काजू व उसके परिवार ने 2 लाख 30 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर भी ले लिए हैं और अब काजू यहां आकर बस भी नहीं रही।

    इस पर सतपाल ने काजू, उसके मां-बाप, भाई आकाश नाथ, चाचा बबली नाथ से फोन पर बात की तो काजू व उसके परिवार वालों ने कहा कि उन्होंने तो शादी का नाटक कर रुपए हड़पने थे। काजू अब बबलू नाथ के पास आकर नहीं बसेगी। न ही वे उनके रुपए व सोने-चांदी के जेवर वापस देंगे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनसंधान हैड कांस्टेबल महेन्द्रसिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    डिप्टी एसपी ने आरपीएफ थाने का निरीक्षण कर दिए निर्देश