हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी बच्चों ...

    पत्नी बच्चों के साथ गई थी पीहर, पति झूला फंदे पर

    suicide

    जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर का मामला

    हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर में शादीशुदा युवक अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक के बड़े भाई की ओर से घटना के सम्बन्ध में जंक्शन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज करवाई गई है। जंक्शन थाना के एएसआई जयसिंह ने बताया कि गांव मक्कासर के वार्ड 11 में पत्नी व बच्चों के साथ रहने वाले सुभाष गोदारा (35) पुत्र रजीराम जाट की पत्नी अपने बच्चों के साथ छह-सात दिन पहले सर्दी की छुट्टियों में पीहर गांव सोमासर गई हुई थी। सुभाष गोदारा व सुरेन्द्र गोदारा दो भाई हैं। 45 वर्षीय सुरेन्द्र गोदारा गांव मक्कासर के वार्ड 13 में अलग अपने परिवार के साथ रहता है। मां कभी सुभाष तो कभी सुरेन्द्र गोदारा के घर रूक जाती। शनिवार रात्रि को सुभाष गोदारा अपने बड़े भाई सुरेन्द्र गोदारा के घर रूक गया और वहीं सो गया।

    यह भी पढ़ें:– Breaking News: सीएम भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम

    सुभाष रविवार अल सुबह करीब चार बजे अपने भाई के घर से वापस वार्ड 11 स्थित अपने घर आ गया और कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर उस पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरेन्द्र गोदारा अपने भाई के घर आया तो दरवाजा बंद था। सुरेन्द्र ने दूसरे रास्ते से घर में प्रवेश किया तो घर में बने कमरे में सुभाष फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। एएसआई जयसिंह के अनुसार परिजनों से पूछताछ में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पत्नी से भी विवाद आदि की बात सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here