हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भूरा में विवा...

    भूरा में विवाहिता ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या, कोहराम

    Kairana News
    Kairana News : भूरा में विवाहिता ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या, कोहराम

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Suicide: गांव भूरा में तीस वर्षीय महिला ने गृह क्लेश के चलते छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका चार छोटे-छोटे बच्चों की माँ बताई गई है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विगत शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 12 बजे गांव भूरा में जान मोहम्मद की पत्नी शाबरा(30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर शाहदीन ने पुत्रवधु को बरामदे में लगे छत के पंखे पर रस्सी से लटका देखा तो उसने शोर मचा दिया, जिस पर घर के सारे लोग वहां इकट्ठा हो गए। Kairana News

    परिजन महिला को आनन-फानन में कैराना एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आये। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सोरम निवासी मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार को मृतका के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना पुलिस टीम के साथ में गांव में पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की। Kairana News

    फोरेंसिक टीम ने भी गांव में पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। बाद में पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार छोटे-छोटे बच्चों की माँ बताई गई है। गृह क्लेश के चलते महिला के आत्महत्या किये जाने की चर्चा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि गांव भूरा में महिला की मौत की सूचना पर वह गांव में गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– मॉब लिंचिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सौंपा ज्ञापन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here