हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश श्रीनगर के नि...

    श्रीनगर के निगीन झील में भीषण आग, कई हाउसबोट जलकर खाक

    Fire in Srinagar Nigeen Lake

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के निगीन झील में सोमवार को भीषण आग लगने के कारण कई हाउसबोट जलकर खाक हो गई। आग के कारण करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि एक हाउसबोट में आग लग गई और उसने कतार में लगी हाउसबोटों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरू में स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग ने हाउसबोट को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब 2.27 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए पास के दमकल केंद्रों से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here