द. कोरिया में कोरोना के 1, 27,190 नए मामले

coronavirus

सोल (एजेंसी)। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 1,27,190 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,40,01,406 हो गई है। द. कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के मुताबिक यह देश में 22 फरवरी के बाद यानी 41 दिन में सबसे कम दैनिक मामले हैं। इससे एक दिन पहले यहां पर इस संक्रमण के 2,34,301 मामले दर्ज किए गए। यहां पर दर्ज किए नए मामलों में सोल में 20,894 मामले सामने आए हैं।

वहीं ग्योंगगी प्रांत और पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचियोन में संक्रमण के क्रमश: 36,937 और 5,545 मामले दर्ज किए गए। यहां पर गैर राजधानी क्षेत्रों में संक्रमण के 63,799 यानी 50.2 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पर दर्ज किए गए नए मामलों में से 15 मामले विदेशों से आए हुए लोगों से संबंधित है। इसके बाद यहां पर विदेशों से आए हुए लोगों से संबंधित मामलों की संख्या बढ़कर 31,214 हो गई है। वहीं गंभीर स्थिति वाले मरीजों की संख्या में कल की तुलना में 20 की गिरावट आई है और इनकी संख्या अब 1108 है। यह पर इस जानलेवा विषाण के कारण 218 और मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17,453 हो गया है। यहां पर मृत्यु दर 0.12 है।

न्यूजीलैंड में कोरोना के 10205 नए मामले

वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड में सोमवार को कोरोना वायरस से 10,205 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में 1,835 मामले देश के सबसे बड़े शहर आॅकलैंड में पाए गए और बाकी अन्य मामले देश के विभिन्न हिस्सों में पाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के अस्पतालों में 734 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 25 को गहन चिकित्सा कक्षों में रखा गया है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार को कोविड -19 से नौ लोगों की मौत हुई। न्यूजीलैंड में अब तक 7, 01,986 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। यहां वर्तमान समय में कोविड -19 सुरक्षा के तहत उच्चतम रेड सेटिंग्स लागू है। इसके तहत इनडोर सभा 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। बाहरी स्थल पर आयोजित होने वाले समारोहों के लिए हालांकि कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।