हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश शालू की सफलता...

    शालू की सफलता व बेहतर परिणाम पूज्य गुरु जी के कुशल मार्गदर्शन की बदौलत: नवजोत कौर इन्सां

    Shri Gurusar Modia News

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया की पूर्व छात्रा बनी एसडीएम

    श्रीगंगानगर। शाह सतनाम गर्ल्ज स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया की पूर्व छात्रा व ततारसर की बेटी शालू ने आरएएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है। शालू साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी माता कमलेश गृहिणी हैं और पिता चेतराम किसान हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 4 से 12वीं तक शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया (अंग्रेजी माध्यम) से की, जबकि स्नातक की पढ़ाई एमडीएम हायर एजुकेशन 11 टीके से की। शालू ने रोजाना लगभग सात से आठ घंटे तक लगातार अध्ययन किया। Shri Gurusar Modia News

    शालू ने कहा कि उन्होंने आरएएस परीक्षा को कभी भी तनाव या पैनिक की तरह नहीं लिया, बल्कि इसे एक लक्ष्य की तरह शांत मन से पूरा करने की कोशिश की। उनका मानना है कि स्थिर मानसिकता और नियमित अभ्यास ही किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि उसने सोशल मीडिया का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन और सीखने के लिए किया, न कि मनोरंजन के लिए। शालू ने कहा कि यदि कोई भी अभ्यर्थी लक्ष्य को अपने मन रखकर ईमानदारी से मेहनत करें और निरंतर प्रयास करता रहे तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

    शालू ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने अपने भाई के सहयोग का जिक्र किया शालू भगवान की विशेष ब्लैसिंग को अपनी सफलता का श्रेय देती है। स्कूल की प्रशासिका नवजोत कौर इन्सां ने शालू की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बेहतर परिणाम का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को दिया है। Shri Gurusar Modia News