हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश भीषण आग में र...

    भीषण आग में राजपुरा के डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने दिखाया साहस

    Rajpura News
    भीषण आग में राजपुरा के डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने दिखाया साहस

    राजपुरा (सच कहूँ/अजय कमल)। राजपुरा के टाहली वाले चौक के नजदीक रविवार को एक मुगलैल सामग्री की दुकान और एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। Rajpura News

    फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग काबू

    राजपुरा फायर ब्रिगेड के अलावा बनूड़, सील केमिकल और अन्य फैक्ट्रियों की लगभग 6 से 8 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स कमेटी के सेवादारों ने भी फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग दिया।

    मौके पर मौजूद दुकान मालिक ने बताया कि रविवार होने के कारण वह जल्दी घर चले गए थे। इसी दौरान उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो पंखे की तारों से चिंगारियां निकल रही थीं, जिससे आग फैल गई। दुकान में रखी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पास की स्टार इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और मौजूदा विधायक के पति अजय मित्तल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्य हाईवे पर आग लगने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज गुरबचन सिंह की टीम ने नियंत्रित किया। गौरतलब है कि रविवार होने के कारण बाजार में भीड़ कम थी और अधिकांश दुकानें बंद थीं। इसी वजह से आग अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। Rajpura News