हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home चंडीगढ़ नेत्रदानी इंज...

    नेत्रदानी इंजीनियर एन.आर. सिंगला इन्सां को पूर्व कैबिनेट मंत्री, मोहाली मेयर सहित कई गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि

    Mohali News
    नेत्रदानी इंजीनियर एन.आर. सिंगला इन्सां को पूर्व कैबिनेट मंत्री, मोहाली मेयर सहित कई गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि

    Paid Tributed: मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को एकेएम रिजॉर्ट, मोहाली में आयोजित शोक सभा में समाजसेवी और नेत्रदानी इंजीनियर एन.आर. सिंगला इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी के अनुसार सचखंडवासी एनआर सिंगला इन्सां ने अपने जीवनकाल में हजारों नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को डेरा सच्चा सौदा से जोड़कर उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सैकड़ों पौधे लगाए। वे जाते-जाते नेत्रदान कर अंधेरी जिंदगीयों में उजाला भर गए। Mohali News

    शोक सभा में मोहाली के मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व अपने कार्यों के कारण हमेशा जीवित रहते हैं। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पंजाब बलवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि एनआर सिंगला इन्सां हर सुख-दुख में वह सबसे आगे खड़े नजर आते थे। वक्ताओं ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक समर्पित सेवादार खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। इस अवसर पर प्रेमी सेवक चंडीगढ़ यूटी रणबीर इन्सां ने परिवार को पीजीआई द्वारा जारी प्रमाण पत्र भेंट किया। Mohali News