हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एक दिन में को...

    एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 78 हजार से अधिक मामले

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में Coronavirus का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार संक्रमण के 78 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 35.42 लाख के पार पहुंच गयी हालांकि राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालाें की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है जिससे सक्रिय मामले महज 21.60 प्रतिशत रह गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 78,761 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 35,42,734 हो गया। कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई यह वृद्धि विश्व के किसी भी देश में एकदिन में दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले अमेरिका में 25 जुलाई को 78427 मामले सामने आए थे जबकि भारत में सर्वाधिक दैनिक वृद्धि 27 अगस्त को दर्ज की गई थी जब एक दिन में 77266 मामले सामने आए थे।

    coronavirus

    पिछले 24 घंटों के दौरान 64,935 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 27,13,934 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 12,878 बढ़कर 7,65,302 हो गये हैं। देश के केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है तथा इस अवधि में 948 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 63,498 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 21.60 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.61 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.79 प्रतिशत है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 4,417 बढ़कर 1,85,467 हो गयी तथा 328 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,103 हो गया। इस दौरान 11,541 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,54,711 हो गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।