हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश मायावती ने के...

    मायावती ने केन्द्र के मुफ्त टीकाकरण को सराहा

    Mayawati

    लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने 21 जून से देश में सभी को मुफ्त टीका लगाने के केन्द्र सरकार के फैसले की सराहना की लेकिन इसे देर से उठाया कदम बताया है। बसपा अध्यक्ष ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि देश में कोरोना प्रकोप के दूसरे लहर के अति घातक साबित होने के बाद अब आगे इसके बचाव के लिए 21 जून से सभी के लिये मुफ्त टीकाकरण का केन्द्र सरकार का फैसला देर से ही सही लेकिन उचित कदम है। हालांकि बसपा इसकी मांग शुरू से ही कर रही थी। अब आगे इस काम को मुस्तैदी से करने की जरूरत।

    सुश्री मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि सघन टीकाकरण ही कोरोना महामारी से से बचाव का उपाय ।इससे इंकार और लापरवाही अनुचित और जानलेवा। उन्होंने कहा कि इसे राजनीति, आशंका आरोप प्रत्यारोप व श्रेय लेने के बजाय देश और जनहित में तत्परता से करने की जरूरत। इसे दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर किया जाना चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।