हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मेयर व विधायक...

    मेयर व विधायक ने किया डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी।

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: मेयर सुमन बहमनी व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड 8 व 10 में एक करोड़ 50 लाख के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पार्षद विभोर पाहुजा, पार्षद किरण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़ तथा मनोज धीमान की मौजूदगी में नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर और विधायक ने वार्ड 8 स्थित मॉडल टाउन सोसायटी ग्राउंड पार्क के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

    इस कार्य पर 31 लाख 4 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके बाद वार्ड 8 में ही गोविंदपुरी रोड से हुडा मोड़ तक सड़क और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना पर 72 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क और नाली बनने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। उसके बाद वार्ड 10 में गुप्ता ट्रेडिंग से सिटी सेंटर तक नाले के निर्माण और गांधी मार्केट में टाइल लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस पर 46 लाख 65 हजार रुपये खर्च होंगे। Yamunanagar News

    बाजार क्षेत्र में इन कार्यों से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारियों व ग्राहकों को साफ-सुथरा तथा व्यवस्थित माहौल मिलेगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की जरूरतों के अनुसार प्राथमिकता से काम कराए जाएंगे। इस मौके पर कृष्ण सिंगला, पवन प्रताप यादव, संदीप बजाज, भंवर जोत सिंह, अतुल ग्रोवर, ममता सेन, महेंद्र मित्तल, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– तरकांवाली गाँव में एक घर पर गिरी आसमानी बिजली, मकान क्षतिग्रस्त, बिजली के उपकरण जले, युवती घायल