हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महापौर ने महि...

    महापौर ने महिलाओं को दी खास सौगात!

    Jaipur News
    महापौर ने महिलाओं को दी खास सौगात!

    मालवीय नगर जोन में महिलाओं को समर्पित किया देवी ‘अहिल्याबाई होल्कर पार्क’

    जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने रविवार को मालवीय नगर के वार्ड नंबर 130 में गिरधर मार्ग स्थित पार्क का लोकार्पण कर महिलाओं को सौगात दी इस पार्क का नाम देवी ‘अहिल्याबाई होल्कर पार्क’ (‘Ahilyabai Holkar Park’) रखा गया है। Jaipur News

    महापौर ने इस अवसर पर बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस पार्क का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर पार्क रखा गया है देवी अहिल्याबाई का जीवन एक सशक्त नारी का जीवन रहा है जो महिलाओं के लिए अनुकरणीय है महापौर ने इस अवसर पर बताया कि महिलाएं समाज की धूरी है और महिलाएं सशक्त हैं तो समाज भी सशक्त होगा और हम विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर पाएंगे

    महिलाओं के लिए जिम उपकरण भी लगाए जाएंगे

    उन्होंने बताया कि पार्क के चारों ओर देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत को चित्रों के माध्यम से उकेरा जाएगा साथ ही महिलाओं के लिए जिम उपकरण भी लगाए जाएंगे जहां महिलाएं आकर स्वयं के लिए कुछ समय निकालकर शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं इसके साथ ही महिलाओं के लिए संगोष्ठी- स्थान भी बनाया जाएगा जहां महिलाएं आकर आपस में चर्चा कर पाएंगी

    इसके साथ ही महापौर ने बताया कि आगामी सप्ताह में नगर निगम ग्रेटर द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत के बारे में सत्र रखे जाएंगे तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा उन पर चर्चा की जाएगी। साथ की समाज, कला, संस्कृति, विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को भी अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर मालवीय नगर विधायक श्री कालीचरण सराफ एवं वार्ड नंबर 130 की पार्षद राजुला सिंह भी समेत आमजन मौजूद रहे। Jaipur News

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यटकों की सुविधा के लिए दिए ये निर्देश!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here