हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब करंट लगने से ...

    करंट लगने से एमबीबीएस के छात्र की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अबोहर के एक युवक की रात अमृतसर में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वीरवार शाम उसका शव अबोहर लाया गया। जानकारी के अनुसार, एसपीएच के रीडर एएसआई और मम्मूखेड़ा निवासी कुंदन लाल का एक बेटा व एक बेटी है। दोनों ही एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। Abohar News

    बेटा पवनदीप उर्फ दीपू अमृतसर में रहते हुए एमबीबीएस कर रहा है। जिसकी पढ़ाई पूरी होने में अभी छह माह का वक्त बाकी था। पवनदीप की मामा व मामी ने उससे मिलने अमृतसर जाना था, जिसकी तैयारियों के लिए वह कल शाम को ही कमरे की साफ सफाई कर रहा था। फर्श धोते समय अचानक फिसल जाने से वह वहां रखे इनवर्टर पर जा गिरा, जिससे उसे करंट लग गया। उसका शोर सुनकर आसपास रहने वाले उसके सहयोगी पहुंचें तो उसकी मौत हो चुकी थी। इधर इस घटना के बाद से गांव मम्मूखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने पवनदीप उर्फ दीपू की मौत पर गहरा दुख जताया है। Abohar News

    Haryana News: ‘ बालक ‘ गाँव की बेटी व देश की पहली महिला ने छुई एवरेस्ट की चोटी 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here