हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Bulldozer Action: कैराना में तीन अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर

    Kairana News
    Kairana News: कैराना में तीन अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में करीब 48 बीघा में भूमि पर बनाई जा रही तीन अनाधिकृत कॉलोनियों को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण(एमडीए) की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एमडीए की कार्यवाही से कॉलोनाइजर के होश फाख्ता है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम मंडलायुक्त सहारनपुर की प्रेरणा से एवं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में कैराना पहुंची। जहां पर टीम ने कस्बे के मोहल्ला खैलकलां में निर्माणकर्ता इमरान के द्वारा 20 बीघा, शाहदीन के द्वारा 26 बीघा तथा लोकेश गोयल, राजीव मलिक व सन्नी जैन के द्वारा 02 बीघा भूमि में प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किये गए अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त किया गया। Kairana News

    अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा कॉलोनाइजर को पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। चालानी कार्यवाही के उपरांत ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये, परन्तु भू-स्वामियों द्वारा भूमि से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया, जिसके चलते एमडीए के द्वारा कैराना में इन 03 जगहों पर लगभग 48 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण के दौरान एमडीए के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिसबल मौजूद रहा।

    नगर में बसाई गई है कई अवैध कॉलोनियां, कार्यवाही की दरकार | Kairana News

    कैराना में बसाई गई अवैध कॉलोनियों का जाल काफी संकरा है, जिसमें फंसकर भोले-भाले लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे है। ये कॉलोनियों प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करके बसाई जाती है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण समय-समय पर ऐसी कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही करता रहता है, परन्तु इसके बावजूद कस्बे में ऐसी अनेकों कॉलोनियों है, जिन्हें कॉलोनाइजर के द्वारा समस्त कायदे-कानूनों को धता बताकर विकसित किया जा रहा है।

    मंगलवार को कस्बे के बाईपास पर स्थित सन्नी जैन आदि द्वारा बनाई गई कॉलोनी के खिलाफ एमडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है। उक्त कॉलोनाइजर के द्वारा कस्बे के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग, ईदगाह रोड, रामड़ा रोड आदि स्थानों पर बड़े पैमाने पर जमीन खरीदकर प्लाटिंग किये जाने का कार्य किया जा रहा है। एमडीए द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करने पर ये कॉलोनियां भी कार्यवाही की जद में आ सकती है।

    यह भी पढ़ें:– दिनदहाड़े लूट: नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कारोबारी से 9.75 लाख छीने