हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश सेवा का महाकु...

    सेवा का महाकुंभ: दमा-फेफड़ों के रोगियों को मिला उपचार

    Free Health Check-Up Camps
    Free Health Check-Up Camps: शिविर में मरीजों की जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक। छाया: सुशील कुमार

    महा रहमोकर्म माह: पूज्य गुरु जी की ओर से सेवा का महाकुंभ के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जारी

    • नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Free Health Check-Up Camps: पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार महीने के उपरांत एमएसजी महा रहमोकर्म महीने में भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से जनसेवा का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सरसा में दमा व फेफड़ों से संबंधित रोगों की जांच के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया।

    शिविर में डा. हर्षिका, डा. इशित कमल, डा. मीनाक्षी, डा. कुलभूषण, डा. मोनिशा, डा. प्रदीप, डा. कनिका तथा डा. सचिन सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने दमा, सांस की तकलीफ, फेफड़ों से जुड़े रोगों की गहनता से जांच कर मरीजों को सही उपचार व सावधानियों की जानकारी दी। वहीं एमएसजी नैचुरोपैथी अस्पताल में भी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार शिविर लगातार जारी है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा योग, प्राकृतिक उपचार व जीवनशैली सुधार के माध्यम से रोगियों का उपचार किया जा रहा है। शिविर के दौरान शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य मरीजों की प्रारंभिक जांच करते हुए ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।

    Free Health Check-Up Camps
    छाया: सुशील कुमार

    इसके अलावा शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार बहन-भाई मरीजों की व्यवस्थाओं में सक्रिय मदद कर रहे हैं। इन सभी शिविरों में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क वाइयां एवं आवश्यक लैब जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन समस्त चिकित्सा शिविरों में होने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा अपनी नेक व मेहनत की कमाई से वहन किया जा रहा है, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

    आगामी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों की सूची | Free Health Check-Up Camps

    • 4 फरवरी (बुधवार): लीवर रोग व काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी व सी) की जांच
    • 5 फरवरी (वीरवार) : बच्चों के रोगों की जांच
    • 6 फरवरी (शुक्रवार) : नि:संतान दंपति (महिला व पुरुष) की जांच
    • 7 फरवरी (शनिवार) : पित्ते की पथरी, बवासीर, भगंदर एवं प्लास्टिक सर्जरी संबंधी जांच
    • 8 फरवरी (रविवार) : गुर्दे की पथरी, पेशाब की नली व थैली की पथरी तथा गुर्दा रोगों की जांच
    • 9 फरवरी (सोमवार): न्यूरो सर्जरी व न्यूरोलॉजी की जांच
    • 10 फरवरी (मंगलवार): कैंसर रोगों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा के लिए लगा रहे ‘एड़ी-चोटी’ का जोर