हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश बलरामपुर में ...

    बलरामपुर में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला दवा व्यवसायी

    Balrampur

    बलरामपुर, 08 मार्च (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक प्रसिद्ध दवा व्यवसायी का अपहरण करने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से भागने में सफल हो गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को यहां बताया कि गरुवा रात दवा कारोबारी सुशील अग्रवाल वीर विनय चौराहे के निकट स्थित अपना मेडिकल स्टोर बंद करके घर जा रहे थे।

    जब वह तुलसीपार्क के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें कार में जबरन बैठकर किसी अंजान स्थान ले जाने का प्रयास करने लगे,तभी सुशील सूझबूझ से उनके चंगुल से निकल भागा । उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है । घटना की छानबीन की जा रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।