हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home अन्य खबरें टॉप टैन में प...

    टॉप टैन में पंजाब के 6 तो हरियाणा के 4 ब्लॉक

    Meditation Competition

    456 ब्लॉकों के 175798 सेवादारों ने 1409119 घंटे किया सुमिरन|| Meditation

    सरसा(सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार फिर टॉप थ्री में आने वाले सभी ब्लॉक हरियाणा के हैं। कैथल ब्लॉक ने जहां भारतवर्ष में नंबर वन पर रहने की उपलब्धि को बरकरार रखा है वहीं हरियाणा के ब्लॉक सरसा ने दूसरा तो ब्लॉक धुराला ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप टैन की अगर बात करें तो इस बार पंजाब के 6 तो हरियाणा के 4 ब्लॉकों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। सुमिरन प्रेम मुकाबले के दौरान भारतवर्ष व दुनियाभर के 456 ब्लॉकों के 175798 सेवादारों ने 1409119 घंटे सुमिरन किया।

    9867 सेवादारों ने 80488 घंटे सुमिरन कर दूसरा स्थान हासिल|| Meditation Competition

    इस सुमिरन प्रेम मुकाबले में हरियाणा के ब्लॉक कैथल के 9965 सेवादारों ने 111777 घंटे सुमिरन कर पहले नंबर पर जगह बना ली वहीं ब्लॉक सरसा के 9867 सेवादारों ने 80488 घंटे सुमिरन कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि ब्लॉक धुराला के 2420 सेवादारों ने 41973 घंटे सुमिरन कर तीसरा स्थान पाया। इस बार के सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में पंजाब में ब्लॉक मोगा ने पहला स्थान हासिल किया, राजस्थान में ब्लॉक केसरी सिंहपुर, उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर, हिमाचल प्रदेश में ज्वाला जी, दिल्ली में ब्लॉक अलीपुर नरेला, उत्तराखंड में ब्लॉक विकासनगर, मध्य प्रदेश में अमला, छतीसगढ़ में बैकुंठपुर व विदेशों में आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, दुबई, कत्तर, रोम, कुवैत, इंग्लैंड, सिपरस, कैनबेरा, बिजिंग, सिंगापुर व यूएसए में 265 सेवादारों ने 1709 घंटे तक सुमिरन किया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।