Sirsa: पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि इन्सान कई बार अपने पिछले बुरे कर्मों की वजह से दु:खी रहता है। इन सब परेशानियों का जबाव सत्संग में आकर मिलता है। सत्संग में जब जीव चल कर आता है तो जन्मों-जन्मों के पाप कर्म कट जाया करते हैं। इन्सान जब सत्संग में मालिक का नाम लेता है और नाम लेकर उसका सुमिरन करता है। तो उसके अंदर का हरिरस आत्मा को मिलना शुरू होता है और जैसे जैसे हरिरस का पान लेना आत्मा शुरू करती है तो वह बलवान होना शुरू कर देती है। जैसे जरा-सा भी आत्मा को हरिरस मिलना शुरू होता है तो आत्मा मन को दबाना शुरू कर देती है। ज्यों-ज्यों आत्मा की शक्ति बढ़ती जाती है त्यों-त्यों सतगुरु के पे्रम में इन्सान आगे बढ़ता है। और मालिक की खुशियों का हकदार बनता चला जाता है। आप जी फरमाते हैं कि आत्मा की आवाज को सुनो आत्मबल पैदा करो, ताकि उस परमात्मा की खुशियों के लायक बन सको, उसकी तमाम बरकतों को हासिल कर सको। यह तभी संभव है यदि आप सुमिरन करो, सेवा करो, सत्संग सुन कर अमल करो। जब तक इन्सान सत्संग सुन कर अमल नहीं करता वह शातिर रहता है, उसका मन शातिराना चालें चलता रहता है। सत्संग सुना और अमल कर लिया तो मन की सारी चालेें नाकाम हो जाती हैं। इसलिए आत्मा की आवाज सुन कर अमल करो, संत पीर-फकीर आत्मबल बढ़ाने का तरीका, गुरूमंत्र जीव को बताते हैं। जो सुन कर अमल कर लिया करते हैं उन्हें अंदर बाहर किसी चीज की कोई कमी नहीं रहा करती।
ताजा खबर
Lohri Festival: लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)...
मानवता की सेवा का महाकुंभ: नि:शुल्क शिविर के दूसरे दिन दंत रोगों की हुई जांच
पावन अवतार माह लाया तंदरु...
कैराना में दो अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला एमडीए का ‘पीला पंजा’
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकर...
सुसाइड करने को पुल की रेलिंग पर चढ़ी महिला, पुलिसकर्मी ने बचाया
पति से विवाद के बाद यमुना...
हरियाणवी किसान देवेन्द्र हत्याकांड का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार
सात माह पूर्व मामौर के जं...
अवैध खनन पर सवालों के घेरे में प्रशासन, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज होने से ग्रामीणों में रोष
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
पूज्य गुरु जी ने की दो और नए मानवता भलाई कार्यों की शुरूआत, जल्द पढ़ें…
सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. ...
नवनियुक्त अध्यक्ष व संरक्षक का बुके भेंट करके किया स्वागत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
क्षितिज 25 में हास्य, संवाद और आत्मीयता का संगम, राजपाल यादव के साथ टॉक शो में छात्रों ने लिया प्रेरक अनुभव
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। K...















