हमसे जुड़े

Follow us

21.5 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मेरठ पुलिस ने...

    मेरठ पुलिस ने किया इनामी वांछित गिरफ्तार

    Meerut Police, Arrest, Deserved

    एक साथ भागने में सफल

    मेरठ (वार्ता):

    उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सूरज घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका एक साथ भागने में सफल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि कंकर खेड़ा पुलिस ने बावली खुर्द मार्ग पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिर देख बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे । इस बीच पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें सूरज नामक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

    उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के पास एक तमंचा, कुछ कारतूस और बगैर नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है । घायल बदमाश सूरज गाजियाबाद जिले के गोविन्दपुरी मोदीनगर का रहने वाला है । इसके खिलाफ धाैलाना थाने में हत्या मामला दर्ज है और फरार चल रहा था । इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार कर इनाम घोषित है । घायल सूरज को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है ।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।