हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ब्लॉक स्तरीय ...

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में मीत ट्रैक्टर कम्पनी की ओर से जरूरतमंद परिवारों को 5 महीने का राशन वितरण

    Sadulshahar News
    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में मीत ट्रैक्टर कम्पनी की ओर से जरूरतमंद परिवारों को 5 महीने का राशन वितरण

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। दर दर दे मंगने नालों, इक दर दा होके बहजा, तेरा ऐसा सतगुरु दाता जो मर्जी है तूँ लेजा….., ला ले पक्के नाल यारी…., आखदे ने लोक क्यों सच्चे सौदे जांदे हो…, उपरोक्त भजन डेरा सच्चा सौदा के पवित्र गर्न्थो में सादुलशहर ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा में रविवार को वार्ड नं 14 में मीत ट्रैक्टर कम्पनी के संस्थान पर कविराजों द्वारा उच्चारण किये गए। Sadulshahar News

    ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रवीण इन्सां ने बताया कि इस दौरान मीत ट्रैक्टर कंपनी (Meet Tractor Company) के संचालकों की ओर से 5 जरूरतमंद परिवारों को 5 महीने का राशन नि:शुल्क भेंट किया गया। नाम चर्चा का आगाज धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा नारे के पश्चात बबलू धींगड़ा ने बेनती शब्द के साथ किया। कविराजों दीपक कुमार, बलराज इन्सां, विजय क्वातडा, साहिल, प्रीत इन्सां, संदीप इन्सां, प्रभु जालप, बहादुर इन्सां, रमनदीप, डॉ. जग्गू राम व पीताम्बर ने शब्दवाणी कर साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। ग्रन्थ व्याख्या प्रेमी रिंकू नागपाल ने पवित्र ग्रंथ से पढ़कर सुनाई। Sadulshahar News

    DDA Dwarka Housing Scheme: फ्लैटों के लिए डीडीए ई-नीलामी आज, आप कर सकते हैं अपने घर का सपना साकार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here