हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश मेगा संपर्क अ...

    मेगा संपर्क अभियान, आज रूठी शिवसेना को मनाएंगे शाह

    Campaign, Celebrates, Shiv Sena

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह आज मेगा संपर्क अभियान के तहत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। विपक्षी एकता के बुलंद हो रहे नारों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यह मुलाकात राजग के लिए अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि शाह इस अभियान के तहत राजग के चटक रहे स्तंभों को मजबूत करने में जुट गए हैं। बागी शिवसेना के सामने भी भाजपा अध्यक्ष अपनी ओर से पहल करते हुए दोस्ती फिर से मजबूत करने के लिए हाथ बढ़ाएंगे।

    इसके अलावा शाह मुंबई में वह रतन टाटा, लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित से भी मिलेंगे। टाटा के जरिये उद्योग जगत को साधने की कोशिश होगी। वहीं लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित के जरिए उनके करो़डों प्रशंसकों के बीच पहुंचने की पहल होगी। गौर करने की बात यह है महाराष्ट्र सरकार में भाजपा-शिवसेना साथ-साथ हैं, लेकिन उनकी ओर से इसकी घोषषणा की जा चुकी है कि अगला लोकसभा चुनाव वह अलग लड़ेगी। हाल में पालघर संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भी भाजपा और शिवसेना के ही बीच हुआ था। ऐसे में शाह का उद्धव के घर जाना अहम माना जा रहा है। ऐसे में यह मुलाकात काफी खास और दिलचस्‍प होगी।