हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश आईआईटी खड़गपु...

    आईआईटी खड़गपुर में ‘Megalith 2026’ का आगाज़, देशभर के इंजीनियरिंग छात्रों का जुटान

    IIT Kharagpur News

    Megalith 2026: खड़गपुर (सच कहूँ न्यूज़)। आईआईटी खड़गपुर में आज, 20 मार्च से वार्षिक सिविल इंजीनियरिंग फेस्ट ‘Megalith 2026’ का शुभारंभ हो गया है, जो 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। देशभर के हजारों इंजीनियरिंग छात्रों की भागीदारी के साथ यह राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी महोत्सव एक बार फिर नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता का केंद्र बन गया है। फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि पिछले संस्करणों में 5,000 से अधिक छात्रों की भागीदारी रही थी और इस वर्ष भी इसी स्तर की सहभागिता देखने को मिल रही है। IIT Kharagpur News

    पहले दिन प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज़

    आयोजकों के बताये अनुसार, पहले दिन भव्य उद्घाटन समारोह के साथ फेस्ट की शुरुआत हुई। इसके बाद विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं, जिनमें Beat-D-Euclid और Dark Code जैसे इवेंट्स में प्रतिभागियों द्वारा अपनी डिजाइनिंग और प्रोग्रामिंग क्षमताओं का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा Liftovate, Vortex, Instridge और Criar जैसे प्रमुख इवेंट्स के प्रारंभिक दौर भी आयोजित किए जायेगें, जिनमें प्रतिभागियों द्वारा अपनी तकनीकी और रचनात्मक सोच को प्रस्तुत किया जायेगा।

    दूसरे दिन वर्कशॉप और इनोवेशन पर फोकस | IIT Kharagpur News

    फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि 21 मार्च को आयोजित होने वाले दूसरे दिन में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड वर्कशॉप्स और प्रैक्टिकल सेशंस के जरिए छात्रों को वास्तविक इंजीनियरिंग अनुभव दिया जाएगा। Green Canvas और Survey Hunt जैसे इवेंट्स में प्रतिभागियों की तकनीकी समझ, टीमवर्क और नवाचार क्षमता की परीक्षा होगी तथा साथ ही इस दिन यादगार बनाने के लिए हसीब खान का Standup comedy शो भी आयोजित होगा।

    अंतिम दिन होंगे फाइनल मुकाबले और विशेषज्ञ चर्चा

    आयोजकों के अनुसार, 22 मार्च को फेस्ट के अंतिम दिन Instridge, Liftovate और Vortex के फाइनल राउंड आयोजित होंगे। इसके साथ ही एक विशेष पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों—जैसे सतत विकास, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों—पर विचार साझा करेंगे।

    नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता का मंच

    फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि Megalith 2026 छात्रों को वास्तविक समस्याओं पर काम करने, नई तकनीकों को समझने और उद्योग से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव देश के उभरते इंजीनियरों के लिए सीख, प्रतिस्पर्धा और नवाचार का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है। IIT Kharagpur News