कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: मिशन शक्ति केंद्र कैराना की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता, सजगता एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को रेस्क्यू करके सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। विगत बुधवार देर शाम पुलिस रिस्पांस व्हीकल(पीआरवी) पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को कस्बे में स्थित बस स्टैंड पर एक 40 वर्षीय महिला संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली, जो अपने घर से पैदल चलते हुए कैराना पहुंच गई थी। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। उसे तत्काल सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु मिशन शक्ति केंद्र पर लाया गया। Kairana
पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम रहमाना निवासी ग्राम विज्ञाना थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी व उनकी टीम ने तत्परता से आवश्यक जानकारी संकलित करके महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया, जिस पर महिला का भाई सारिक व भतीजा सिहाब पुत्र गफ्फार कैराना पहुंचे। मिशन शक्ति केंद्र ने समुचित सत्यापन के उपरांत महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शामली पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। Kairana
यह भी पढ़ें:– पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार















