हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश मर्सिडीज-बेंज...

    मर्सिडीज-बेंज ने लाँच की नयी सी-क्लास, शुरूआती कीमत 55 लाख

    Mercedes-Benz sachkahoon

    नई दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने आज पांचवी पीढ़ी की नयी सी-क्लास को भारतीय बाजार में लाँच करने की घोषणा की जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 55 लाख रुपये है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि नई सी-क्लास (डब्ल्यू206) अत्यधिक डिजिटल एवं सस्टेनेबल होने के साथ ही लक्जरी कम्फर्ट और स्पोटीर्नेस के पसंदीदा पैकेज के साथ पेश की गयी है।

    मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा ‘सी-क्लास को भारतीय ग्राहकों ने हमेशा से बहुत पसंद किया है और इसके पास 37,000 से ज्यादा सी-क्लास ग्राहकों की निष्ठा है। ग्राहकों की अप्रत्याशित दिलचस्पी हमारी अपेक्षाओं को भी पार कर गई और हमें इसके लॉन्च से पहले ही 1000 बुकिंग मिल गईं, जिसके बाद यह आज बाजार में प्रस्तुत सबसे ज्यादा अपेक्षित लग्जरी कारों की सूची में आ गई।

    हम ये कारें जल्द से जल्द अपने ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नई सी-क्लास इस साल हमारे द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले उत्पादों की शुरूआत का संकेत है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here