हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Punjab Weather Update:- मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, 16 से 19 जून तक पूरे पंजाब में होगी बारिश

    Weather Today
    Weather Today मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार!

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Weather Update पंजाब का मौसम अजीब बना हुआ है। एक तरफ धूप खिली है तो दूसरी तरफ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अब मौसम विभाग ने 16 से 19 जून के बीच पूरे पंजाब में हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।

    बता दें कि पंजाब में बारिश और हवा ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। बारिश और आंधी के कारण गुरुवार को दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश कई इलाकों में रुक-रुक कर जारी है। (Punjab Weather Update)

    हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में आज मिल सकती है गर्मी से राहत

    भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा में 19 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक बार फिर से उसको भी सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से मौसम परिवर्तनशील होगा। इसके अलावा अरब सागर में उठे विपरजॉय चक्रवात का असर भी हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र की तरफ से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार इस दौरान दिल्ली एनसीआर, राजस्थान व हरियाणा के साथ लगते पंजाब के जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

    आज ऐसा रहेगा मौसम | (Punjab Weather Update)

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ मदनलाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम 15 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक रूप से बादलवाई छाई रहेगी। तेज हवाएं चलने तथा उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें:– ‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात तूफान के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेल सेवाएं रहेगी रद्द

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here