हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Haryana Weath...

    Haryana Weather: हरियाणा के इन शहरों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जल्द पढ़ें

    Haryana Weather
    Haryana Weather: हरियाणा के इन शहरों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जल्द पढ़ें

    हिसार (सच कहूँ/डॉ. संदीप सिंहमार)। Haryana Weather: बारिश ओलावृष्टि के बाद हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं मैदानी इलाकों में भी सर्दी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। हरियाणा के हिसार, जींद, सोनीपत, चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ शामिल में धुंध छाई रही। हिसार के बालसमंद में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आने के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है।

    इस दौरान महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया गया, जो हरियाणा में सबसे कम रहा। इसी तरह सरसा का 8, भिवानी का 8.9 और हिसार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केन्द्र ने हरियाणा के 11 जिलों के लिए ठंड का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व दिल्ली एनसीआर सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे और कोल्ड वेव का असर रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

    कहाँ कितना रहा न्यूनतम तापमान | Haryana Weather

    • महेंद्रगढ़ 6.3
    • सरसा ग्रामीण 6.8
    • सरसा 8.0
    • भिवानी 8.9
    • हिसार 9.0
    • जींद 9.6
    • रोहतक 10.6

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा को जल्द मिल सकता है नए जिलें और तहसील का तोहफा, जानिये बैठक में…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here