हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Delhi Weather Alert: दिल्ली वासियों के लिए अगले दो दिन होंगे बड़े भारी! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Delhi Weather Alert
    Delhi Weather Alert: दिल्ली वासियों के लिए अगले दो दिन होंगे बड़े भारी! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Delhi Weather:नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दो दिनों (29 व 30 मई) के लिए तेज़ बारिश, बिजली गिरने और आंधी की संभावना जताई है। विभाग ने इसके मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दोनों दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे बिना आवश्यकता घर से बाहर निकलने से बचें और खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे शरण न लें। Delhi Weather Alert

    31 मई को मध्यम बारिश की संभावना | Delhi Weather Alert

    29 मई को राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 70 से 49 प्रतिशत के बीच रहेगा। वहीं 30 मई को भी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। 31 मई को मौसम विभाग ने मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है, हालांकि बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी अब भी जारी है।

    1 जून को राजधानी में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 2 और 3 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 4 जून से मौसम पूरी तरह सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से किसानों, निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों, तथा खुले में यात्रा करने वालों से अपील की है कि वे अगले 48 घंटों के दौरान अत्यंत सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। Delhi Weather Alert

    PM Modi’s Sikkim visit cancelled: महत्वपूर्ण कारणों के चलते प्रधानमंत्री मोदी का सिक्किम दौरा …