हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश मौसम विभाग ने...

    मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देशभर के इन 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Heavy rain alert

    नई दिल्ली एजेंसी ।भारी बारिश ने पहले ही सबको बेहाल करके रखा है। लगातार हो रही बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने फिर एक बार बारिश का खतरा बताया है। देश के 15 राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के वडोदरा शहर में बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं। वहीं मुंबई में सुबह से तेज बारिश हो रही है। मायानगरी में कई जगहों पर 3 से 4 फीट पानी भर गया है। इधर दिल्ली-एनसीआर में भी अगले दो घंटे के भीतर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मोदी नगर, गाजियाबाद, चपरौला, फरीदाबाद, पलवल, सोहाना, बिजनौर, रुड़की, जहांगीराबाद, गुलोठी, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। बीते सप्ताह भी मुंबई में भारी बारिश हुई थी जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना बड़ा था।

    मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कोकंण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भारी मात्रा में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं तटीय इलाकों में कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।