हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More

    Imd Alert: भट्ठी की तरह तपा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से होगी बारिश?

    Imd Alert
    Imd Alert: भट्ठी की तरह तपा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से होगी बारिश?

    नई दिल्ली/हिसार। (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Update: एक सप्ताह से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। हरियाणा,पंजाब, पश्चिम राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में लू का साया है। हरियाणा प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान जहां एक बार फिर 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं राजस्थान में भी अधिकतम औसत तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। इसकी पुष्टि भारत मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने की है। Imd Alert

    यह भी पढ़ें:– माइनिंग सेक्टर में करीब 5 लाख छायादार-फलदार पौधे लगायें जाएंगे : माइंस सचिव

    भारत मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के सरसा जिला का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दो सेल्सियस रहा। इसी प्रकार राजस्थान के बाड़मेर का तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने अगले 5 दिनों के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट गर्मी का सबसे घातक अलर्ट माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आभजन से लेकर प्रशासन व सरकार को गर्मी से बचाव के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। मौसम विभाग ने चेताया कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। आईएमडी के मुताबिक अभी 25 मई तक मौसम इसी प्रकार खुश्क बना रहेगा।

    आईएमडी के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी राजस्थान में मई तक इसी प्रकार हीट वेव व कहीं-कहीं सीवियर हीट वेव भी चल सकती है। वहीं दक्षिण के कई राज्यों में 23 मई तक भारी बारिश जारी रहने वाली है। वहीं, साउथवेस्ट मॉनसून के बारे में खुशखबरी है कि यह 19 मई को यह साउथ अंडमान सी, साउथईस्ट बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप में पहुंचेगा। इसके अलावा, 31 मई को केरल में दस्तक दे सकता है।

    न्यूनतम तापमान भी पहुँचा 31.8 | Imd Alert

    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़ व उत्तरप्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात में लू चली। राजस्थान में तो अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक चला गया है। जालौर जिले का न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    आईएमडी ने जारी की गंभीर लू की चेतावनी

    भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के के बीच बना हुआ है। जबकि चंडीगढ़ सहित उतरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 43-44 सेल्सियस है। अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा और पंजाब के हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    इसी तरह,चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इससे 19 से 23 मई के दौरान पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर से अतिऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल सम्भावना है। जहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46-47 सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में आंधी, तूफान के आसार | Imd Alert

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद को छोड़कर अन्य सभी बारह जनपदों में आंधी, तूफान और बिजली चमकने की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार अपराह्न जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के देहरादून, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी नैनीताल, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोडा, बागेश्वर और चम्पावत में यह आशंका व्यक्त की है। इसी मध्य, देहरादून में चालिस से पचास किलोमीटर की गति से धूल भरी आंधी के साथ बादल छा गए हैं जबकि उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और चमोली में बूंदाबांदी हो रही है।

    दिल्ली, यूपी-राजस्थान समेत उत्तर भारत में इस दिन से होगी बारिश?

    भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत की बात यह है कि मॉनसून मालदीव होते हुए तेजी से भारत के रास्ते पर है। 19 मई को अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचा है। इसके बाद अब केरल पहुंचने को लेकर 31 मई का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक पूरे देश में मॉनसून पहुंच सकता है और 15 से 25 जून के बीच यूपी, बिहार जैसे राज्यों में यह सक्रिय होगा। Imd Alert

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here