हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मीटर रीडरों क...

    मीटर रीडरों की हड़ताल के कारण नहीं ली जा रही रीडिंग

    Patiala News
    सांकेतिक फोटो

    चार माह से नहीं आए बिजली बिल, लोगों में डर- कहीं एक साथ न भेज दिए जाएं बिल

    • ग्रामीण क्षेत्रों में 600 यूनिट मुफ्त बिजली वालों में भी चिंता का माहौल

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Patiala News: पिछले चार महीनों से बिजली के बिल न आने के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ताओं को डर है कि पावरकॉम कहीं एक साथ चार महीनों का बिल न भेज दे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़े। शहरी क्षेत्रों में यह चिंता अधिक दिखाई दे रही है। पिछले महीनों में मीटर रीडरों की हड़ताल पावरकॉम मुख्यालय के बाहर चल रही थी। अपनी मांगों को लेकर मीटर रीडरों ने कामकाज ठप कर दिया था। फरवरी के अंत में पावरकॉम प्रबंधन ने भरोसा देकर हड़ताल खत्म करवाई। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि चार महीनों से न तो घरों के बिल आए हैं और न ही दुकानों, होटलों और अन्य कारोबारियों को बिल मिले हैं। Patiala News

    ग्रामीण क्षेत्रों में भले ही सरकार की ओर से 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि रीडिंग न होने के कारण कहीं मनमर्जी के बिल न भेज दिए जाएं। दुकानदारों और कारोबारियों ने बताया कि उनके मीटरों की चार महीनों से कोई रीडिंग नहीं ली गई। उन्हें डर है कि अब एक साथ बिल भेजा गया तो वह उनकी क्षमता से बाहर होगा।

    हड़ताल के कारण समस्या आई: इंजीनियर

    पावरकॉम के चीफ इंजीनियर आईटी ने बताया कि मीटर रीडरों की हड़ताल के कारण यह समस्या आई थी। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में रूपरेखा तैयार कर रहे हैं और जल्द जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी हाल ही में चार्ज संभाला है और इस संबंधी जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

    रीडिंग का काम शुरु कर दिया गया: यूनियन प्रधान

    मीटर रीडर यूनियन के प्रधान जतिंदर सिंह भंगू ने कहा कि प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है और अब रीडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन की औसत 10 यूनिट खपत और पिछले औसत बिलों के आधार पर बिल जारी किए जाएंगे। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री ने किया स्कूल की नई इमारत का शिलान्यास