ShriGangaNagar, SachKahoon News: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देशानुसार मिड-डे-मील का अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारी स्वयं मिड-डे-मील चख कर देखेंगे, जिससे मासूम बच्चों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिल सके। जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि मिड-डे-मील के कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक माह निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया है। जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला स्तरीय अन्य समस्त अधिकारी, जिला परिषद के अन्य अधिकारी, पंचायत समिति के अधिकारी एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी प्रतिमाह पांच-पांच मिड डे मील का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार समस्त एसडीएम, एसीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी व नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी प्रत्येक माह दस-दस मिड डे मील का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिमाह 20-20 मिड डे मील का निरीक्षण करेंगे। मिड डे मील कार्यक्रम समीक्षा उपरांत पाया गया है कि जिले में अधिकारी लक्ष्यानुसार निरीक्षण नहीं कर रहे हंै, जोकि कार्यक्रम के प्रति उदासीन रवैये को परिलक्षित करता है। अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि प्रतिमाह लक्ष्यनुसार मिड-डे-मील कार्यक्रम अंतर्गत निरीक्षण कर, भरे हुए निरीक्षण प्रपत्र एमडीएम प्रकोष्ठ जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शिक्षा में भिजवाना सुनिश्चित करें।
ताजा खबर
दादरी लोहारू रोड़ पर अवैध कॉलोनी से तोड़ा निर्माण कार्य
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहू...
वैन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
वैन बैक करते समय बच्चा कु...
बस ड्राइवर व पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
पुलिस द्वारा एक तरफा कारव...
मिशन शक्ति 5.0 के तहत मेधावी छात्रा बनी एक दिन की कार्यवाहक प्रभारी
रामराज (सच कहूं/कोमल प्रज...
शिखर शिक्षा सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, मीरापुर में अनोखी पहल
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्र...
राम जल सेतु लिंक परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को मिलेगा पर्याप्त जल: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री ने निर्माणा...
Aadhaar Updation Camp: 20 दिवसीय आधार कार्ड अपडेशन शिविर में करा सकेंगे आधार अपडेट
Aadhaar Updation Camp: जय...















