हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अज्ञात वाहन क...

    अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    हरे चने बेचने जा रहा था मृतक | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के चक 35 एसटीजी के बस स्टैंड के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ उम्र के शख्स की मौके पर मौत हो गई। मृतक साइकिल पर हरे चने बेचने के लिए जा रहा था। मृतक के पुत्र की ओर से इस संबंध में पीलीबंगा पुलिस थाना में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार जोगेन्द्र सिंह (23) पुत्र गुरदेव सिंह बावरी निवासी डींगा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह, उसकी माता व बहन करीब 20 दिनों से हाड़ी की फसल कटाई करने की मजदूरी करने के लिए मोहनगढ़ की तरफ गए हुए थे। घर पर उसके पिता गुरदेव सिंह पुत्र मुंशीसिंह अकेले थे। बुधवार तडक़े करीब 5.30 बजे उसके पिता गुरदेव सिंह साइकिल पर हरे चने बेचने के लिए सूरतगढ़ जा रहे थे। जब वे चक 35 एसटीजी बस स्टैंड के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए साइड में चल रहे उसके पिता गुरदेव सिंह की साइकिल में टक्कर मार दी। Hanumangarh News

    चोटें लगने से उसके पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसे उसके ताऊ के बेटे प्रभुदयाल ने दूरभाष के जरिए घटना की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखा शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मुकदमे का अनुसंधान एएसआई राजेन्द्र कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News

    22 साल से फरार दस हजार रुपए का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here